फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवर्तन यात्रा के साथ सपा ने दादरी विधानसभा में छेड़ा चुनावी बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की दादरी परिवर्तन यात्रा सोमवार को भी जारी रही। रविवार को बिसरख गांव से समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद ने इसका शुभारंभ किया था। दूसरे दिन साइकिल यात्रा ग्रेनो वेस्ट के छह गांवों में पहुंची। जहां यात्रा का स्वागत करने के लिए भीड़ जुटी। सपा ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से दादरी विधानसभा में चुनाव की तैयारी शुरू की है। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन की शुरुआत ग्रेनो वेस्ट के खैरपुर गांव से हुई। इसके बाद मिलक लच्छी, जलालपुर, रोजा, चिपयाना और छपरौला गांव पहुंची। छपरौला गांव में दूसरे दिन का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह इन सभी गांवों के नागरिकों के हक, विकास और मूलभूत सुविधाओं की आवाज है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें