फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना
विज्ञापन

ट्रेन से आने वाले कामगारों और स्थानीय लोगों को राहत देने की तैयारी में ग्रेनो प्राधिकरण
सीईओ ने अधिकारियों को कहा कि रूट का सर्वे कर बसों का संचालन कराएं शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ई-बसों के जरिए ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद से जोड़ा जाएगा। सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को कहा है कि अतिरिक्त बसें इस रूट पर लगाएं, जिससे ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट आने वाली सवारियों को सुविधाजनक विकल्प मिल सके।
प्राधिकरण की योजना है कि गौड़ चौक होते हुए एक रूट 130 मीटर रोड और दूसरा रूट बिसरख व सूरजपुर होते हुए परी चौक या आगे जाने के लिए रखा जाए। इसके लिए सर्वे कर शीघ्र बसों का संचालन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए किया जाए। आमजन से आए फीडबैक का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने नए रूट पर ई-बसों का संचालन शुरू कराने की शुरुआत कराई है। उनका कहना है कि इससे अधिकतम लोगों तक ई-बसों की सुविधा की पहुंच होगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की विजय नगर साइड एंट्री से बड़ी संख्या में लोग ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों के लिए आते हैं। इनमें कंपनियों में काम करने वाले कामगारों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह को सीईओ ने इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
विज्ञापन

इस तरह प्रस्तावित रूट
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, विजय नगर, तिगरी, गौड़ चौक, एक मूर्ति, नॉलेज पार्क-5, तिलपता, मकोड़ा रोटरी, ग्रेनो प्राधिकरण, डेल्टा-1, अल्फा कमर्शियल बेल्ट, परी चौक, नॉलेज पार्क-3 व नासा पार्किंग।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, विजयनगर, तिगरी, गौड़ चौक, हनुमान मंदिर, ईकोविलेज-1, एससिटी, ईकोटेक थाना, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, अल्फा-1, परी चौक, वेनिस मॉल, कासना बस डिपो, कासना, जिम्स।
विज्ञापन

नए रूट पर भी हो रहा मंथन
सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के लोगों को किन रूट पर बसों की जरूरत है, इसके लिए फीडबैक लिया गया है। अर्बन सर्विस विभाग की टीम भी अपना सर्वे कर रही है। यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों से भी इसके लिए बातचीत की जा रही है। जो भी सुझाव मिल रहे हैं, उनको ध्यान में रखते हुए नए रूट शुरू किए जाने हैं। जरूरत होने पर दिल्ली और दादरी के लिए भी बसों का संचालन शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें