नोएडा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह गर्मी अधिक रहेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में 25 जून तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्मी ज्यादा रही। अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी की वेबसाइट पर दर्ज पूर्वानुमान में नो वॉर्निंग जोन दिखाई दे रहा है। ब्यूरो