योग दिवस पर एसके सोसाइटी ईटा 2 में प्रत्येक वर्ष की तरह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दिन हमें योग के महत्व को याद दिलाता है और इसे अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। योग, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक अद्भुत अभ्यास है। यह कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान और AOA टीम के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, और विभिन्न तरीके के योगासन से निवासियों को परिचित कराया। फिर योग के महत्व और लाभ पर मुख्य वक्ता लोकेश चौधरी द्वारा जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि योग को अपने जीवन में शामिल करके एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की ओर कदम बढ़ाना होगा।