फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूटा जा रहा : मनीष सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आप सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा- निजी स्कूलों और भाजपा सरकार के बीच साठगांठ, सीबीआई जांच हो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने निजी स्कूलों की फीस को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार को घेरा। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से मिलीभगत कर निजी स्कूल बेतहाशा फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन


निजी स्कूल बिना सरकार से साठगांठ किए फीस नहीं बढ़ा सकते। इसमें से कितना हिस्सा दिल्ली सरकार के मंत्रियों को मिल रहा है, इसकी सीबीआई जांच होनी जरूरी है। पूर्व आप सरकार ने ऑडिट कराकर 10 साल तक निजी स्कूलों में फीस नहीं बढ़ने दी थी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा माफिया को खत्म कर बच्चों की बढ़ी फीस वापस कराई, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही निजी स्कूलों को लूट की छूट मिल गई। अब बसों में महिलाओं को फ्री टिकट मिलना बंद हो गया है। मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए हैं। अस्पतालों में दवाइयां मिलने व टेस्ट होने बंद हो गए हैं। दिल्ली के लोग परेशान हो रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार लंबे-लंबे पावर कट लग रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को 2500 रुपये और फ्री गैस सिलिंडर देने का चुनावी वादा पूरा करने के लिए चुना है। दिल्ली के लोगों ने इसलिए नहीं चुना था कि सरकार में आते ही निजी स्कूलों की फीस बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें