फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पराली तथा गेहूं की भुसी से बनेगा कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेले में 100 से अधिक शिक्षकों ने नवाचार से पढ़ाने के तरीके समझाएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में बुधवार को नवाचार मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया। नवाचार मेले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रवक्ता डॉक्टर रजनीश ने किसानों से प्रदूषण की कारक पराली को न जलाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को नए रोज़गार के साधन, पॉलीथिन और धर्माकोल जैसे अभिशाप से दूर रहने का तरीक़ा और उसका विकल्प समझाया। वह तीसरी बार डायट से नवाचार में राज्य स्तर के लिए चुने गए। पराली तथा गेहूं के भूसी से कागज, कटलरी आइटम्स, धर्माकोल से वस्तुएं कैसे बनायी जा सकती है, इसका तरीक़ा उन्होंने विद्यार्थियों को तथा निर्णायक मंडल को बताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने टीएलएम और मॉडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य राज सिंह यादव ने शिक्षकों के नवाचार से विद्यार्थियों को पढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। उपप्राचार्य अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से कहा कि वे इनका उपयोग शिक्षण प्रक्रिया में करें और बच्चों को नवाचार में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह,नीता सिंह,राजेश खन्ना, संदीप कुमार, धनराज सिंह, भोला कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें