नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित अजनाला और डेरा बाबा नानक हलकों के गांवों में डीजल वितरण की सेवा शुरू की है। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने खुद प्रभावित गांवों में पहुंचकर 200-200 लीटर डीजल, घरेलू जरूरत का सामान और दवाइया वितरित कीं। गुजरांवाला सोसाइटी और गुरुद्वारा सिंह सभा कृष्णा पार्क, दिल्ली की संगत ने भी इस राहत कार्य में सहयोग किया। मेडिकल कैंप लगाकर मुफ्त जांच की गई। कमेटी ने घोषणा की है कि पांच हजार एकड़ भूमि के लिए किसानों को खाद और बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कालका और काहलों ने कहा कि कमेटी की टीमें हालात सामान्य होने तक लगातार सेवा में जुटी रहेंगी। ब्यूरो