फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देश में हरितक्रांति के जनक रहे पंतनगर विवि से दूसरी क्रांति भी होगी

Fri, 12 Sep 2025 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर बुधवार को देर शाम गांधी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने विवि की उपलब्धियों व किसानों के लिए विकसित फसलों की किस्मों और तकनीकों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन



साहित्यकार डाॅ. हयात सिंह रावत ने पंत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कुमाऊंनी को भी अन्य भाषाओं की तरह प्रमुखता देने की बात कही। राॅ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना ने विद्यार्थियों से विवि की गरिमा में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए पूरे मन से अध्ययन करने का सुझाव दिया। कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि पंतनगर विवि देश में हरितक्रांति का जनक रहा है और दूसरी क्रांति भी यहीं से होगी।

कहा कि जिस गति से देश में प्रगति हो रही है, 2047 के पूर्व ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें