दनकौर(संवाद)। भाकियू राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राधिका गार्डन दनकौर में बैठक हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए पंकज शर्मा हतेवा को जिलाध्यक्ष व बॉबी नागर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। अन्य किसानों को भी संगठन में शामिल किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संरक्षक रामकुमार शर्मा व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि नवादा गांव निवासी धीरज प्रमुख व जयवीर कसाना को राष्ट्रीय सचिव, जगत सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओमप्रकाश को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति दी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन किसानों के हक की लड़ाई के लिए बना है, जिससे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। किसान जल्द ही तीनों प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जीवन सिंह, सुनील दयामा, जयकिशन नागर, देवेंद्र शर्मा, वेदपाल कौशिक, जगत सिंह, गजराज, महाराज सिंह, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।