फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पल्लवी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। एटा के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित 37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर की छात्रा पल्लवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

सेक्टर-31 स्थित श्री राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की कक्षा अष्टम ‘ब’ की छात्रा पल्लवी ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, जबकि 1500 मीटर, 3000 मीटर और 400x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पल्लवी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ा है। उनके कोच आशीष चौहान और भारत प्रजापति ने बताया कि पल्लवी ने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। अब पल्लवी का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें