गुलाम हैदर से नहीं मेरा कोई वास्ता
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सरकार से पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीमा कहती है कि अगर उसे और बच्चों को प्यार व अपनापन मिलता तो वह यह कदम कभी नहीं उठाती।
गुलाम हैदर के तलाक नहीं दिए जाने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उनसे मेरा कोई वास्ता नहीं है। अगर फिर भी कोई आवश्यकता पड़ी है तो वह कानूनी रूप से भी तलाक देने को तैयार है।
सलाखों के पीछे सजा काटने को तैयार, नहीं जाएंगी पाकिस्तान
सीमा हैदर का कहना है कि बगैर अनुमति के भारत आने के लिए जुर्म की एवज में भले ही पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरानी पड़े लेकिन मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। उसे आशंका है कि पाकिस्तान लौटने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह अपने पिता के घर में रहती थीं, जिसे बेचकर भारत आ गई थी।
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।
चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।