फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब के पैसे नहीं देने पर दोस्तों ने की थी पेंटर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के पैसे नहीं देने पर दोस्तों ने की थी पेंटर की हत्या
विज्ञापन

18 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। उस्मानपुर गांव निवासी पेंटर वीरेंद्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके दो दोस्तों बंटी और दानिश बकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 18 जून को शराब के लिए रुपये नहीं देने से नाराज होकर आरोपियों ने ईंट से हमलाकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को गांव के पास नहर में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।

उस्मानपुर गांव निवासी पेंटर वीरेंद्र (25) की 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। कुछ महीने बाद से उनकी पत्नी मायके जाकर वापस नहीं आई। 16 जून को वीरेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पिता नन्हे ने 27 जून को गुमशुदगी भी कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में उसके दोस्त बंटी (रोशनपुर) और दानिश उर्फ बकरा (उस्मानपुर) को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उसने 16 जून की रात गांव के जंगल में वीरेंद्र के साथ शराब पी थी। जब शराब खत्म हो गई तो उन्होंने वीरेंद्र से और रुपये खरीदने के लिए मांगे। लेकिन वीरेंद्र ने मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए बंटी और दानिश ने ईंट से हमला कर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून को नहर में मिला था शव

पुलिस ने बताया कि 18 जून को पारसौल गांव के पास नहर में वीरेंद्र का शव मिला था। लेकिन उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। ज्यादा समय बीतने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। परिवार के लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उसके दोस्त बंटी और दानिश ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी भी उसके साथ पेंटर का ही काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें