फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबिरंगे सारस को मारी गोली, एक महीने बाद हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
पेंटेड स्ट्रोक
विज्ञापन
नोएडा (ओम सेठी)। ओखला पक्षी विहार के पास सेक्टर-15ए में 7 दिसंबर को उड़ते दुर्लभ प्रजाति के रंगबिरंगे सारस (पेंटेड स्ट्रोक) को किसी ने गोली मार दी। पक्षी घायल होकर गिर पड़ा। सेक्टर-15ए निवासी मंदीप ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे, तभी यह पक्षी गिरा। उसके पंखों से खून बह रहा था। एक गोली पंख में फंसी हुई थी। इस दौरान घर बाहर काफी लोग एकत्रित हो गए। ऐसे में सेक्टर-94 स्थित पशु चिकित्सालय और शेल्टर हाउस में संपर्क किया। वहां से एंबुलेंस आई और पक्षी को ले गई।
विज्ञापन

अस्पताल की सदस्य अनु वशिष्ठ ने बताया कि गोली लगने से पंखों से नीचे वाली नसें फट गई थीं। उसे कई टांके लगाए गए। गहरा घाव भरने में एक माह लग गया। यह पक्षी अधिक लोगों को देखकर जल्द घबरा जाता है, इसलिए उसकी आंखों में पट्टी बांधकर इलाज किया गया। उसको बी कॉम्प्लेक्स और एंटीबायोटिक दवाएं पानी में घोलकर दी गईं। पेंटेड स्ट्रोक 7 दिसंबर से 19 जनवरी तक शेल्टर में रहा। उसे खाने के लिए रोजाना मछली दी जाती थी। 19 जनवरी को वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वह उड़कर पास के पेड़ पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद वह अपने सफर पर निकल पड़ा। वहीं, जिला वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि किसी भी पक्षी पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। आरोपी का पता लगा तो उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें