फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तालाब में डूबे राजमिस्त्री को पीएसी गोताखोरों ने निकाला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। शुक्रवार रात दूल्हारा गांव का राजमिस्त्री, तालाब में पैर फिसलने से डूब गया था। शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे पीएसी की गोताखोर टीम ने मृतक का शव तालाब से बाहर निकलाा।
विज्ञापन

घटना बीती रात करीब 10 बजे की है, दुल्हारा निवासी राजमिस्त्री संजय (40 वर्ष) पुत्र श्यामलाल पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। सूचना मिलते ही सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। तमाम प्रयासों के बाद भी रात में युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी, तहसीलदार दीपंकर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने तालाब में ट्राली लगाकर पानी निकलवाया।

इसके बाद भी सफलता नहीं मिली तो पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाया गया। टीम ने तालाब में नाव के सहारे उतरकर डूबे हुए युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया है कि मृतक का शब पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है। बता दे राज मिस्त्री के तीन बच्चे हैं उसकी मृत्यु के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें