फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंटर की टक्कर से कार सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास शुक्रवार रात को कैंटर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के फोन से परिजन को जानकारी दी। घायलों को सीएचसी भेजा गया। इसके बाद परिजन ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सुल्तानगंज की पुलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना रात करीब 12:30 है। बुलंदशहर खुर्जा के गांव ढाकर से चार लोग ईको कार से राजाखेड़ा के गांव काटरपुरा जा रहे थे। कार जब फतेहाबाद रोड पर वाजिदपुर के पास पहुंची तो सामने से आगरा की ओर आ रहे पेठा भरे कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कैंटर चालक व सहायक भाग गए। हादसे में कार सवार चारों लोग बुरी तरह फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इनमें से बुलंदशहर खुर्जा के ढाकर गांव निवासी सुभाष (42) और उसकी पत्नी रेखा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष का भाई सूरज और साला सुभाष उर्फ मोटा निवासी छर्रा अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के फोन से परिजन को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक सुभाष मजदूरी करते थे। उनके चाचा राकेश ने बताया कि सुभाष गांव ढाकर से शुक्रवार को शाम करीब सात बजे पत्नी रेखा, भाई सूरज और साला सुभाष के साथ कार से बहन कुंती की ससुराल राजाखेड़ा के गांव काटरपुरा के लिए निकले था। पिछले कई दिनों से सुभाष के पिता वीर सिंह कुंती के पास रह रहे थे। उनकी तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए सुभाष उन्हें घर ले जाने के लिए आ रहे थे। रात को कुंती के फोन पर पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। कुंती ने राकेश को फोन कर हादसे के बारे में बताया तो परिजन आगरा पहुंचे।


घायल आईसीयू में भर्ती

सुभाष के चाचा राकेश ने बताया कि दुर्घटना में घायल सूरज और सुभाष उर्फ मोटा को सुल्तानगंज की पुलिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हालत में कोई सुधार नहीं है।

-

कार सवार राजाखेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। कैंटर आगरा की तरफ आ रहा था। कार और कैंटर में आमने-सामने की टक्कर हुई है। इसमें दंपती की माैत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अली अब्बास, डीसीपी पूर्वी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें