फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: ओयो होटल के मैनेजर ने पीआरवी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 15 Jul 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें डायल 112 की पुलिस रेस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को एक युवक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस रील में वह गाने पर हाथ हिलाता दिख रहा है जबकि पीआरवी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ओयो होटल के मैनेजर ने पीआरवी पर बैठकर बनाई रील - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायल 112 की पुलिस रेस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को चलाते हुए ओयो होटल के एक मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जब जांच की गई तब पता चला कि यह वीडियो कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र का है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने पीआरवी पर तैनात रहे दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें डायल 112 की पुलिस रेस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को एक युवक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस रील में वह गाने पर हाथ हिलाता दिख रहा है जबकि पीआरवी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को कई लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस को टैग करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले की जब जांच की गई तब पता चला कि मूल रूप से बरेली निवासी मुकेश पीआरवी चला रहा था। मुकेश सेक्टर-116 में ओयो होटल में मैनेजर है। यहां पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों का आना जाना था। इसी दौरान 18 जून को होटल मैनेजर मुकेश ने पीआरवी पर बैठकर रील बना ली। 

इसके करीब एक महीने बाद यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि इस वीडियो की जांच के बाद पाया गया कि एक महीने पहले का यह वीडियो है। इस मामले में पीआरवी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों सुमित कुमार व सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 20 सेकेंड के इस वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली सेक्टर 116 निवासी मुकेश के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले गाजियाबाद के दो सिपाही हुए थे गिरफ्तार
सोमवार को जहां वायरल वीडियो के मामले में नोएडा कमिश्नरेट में तैनात दो सिपाही सुमित व सुनील को निलंबित किया गया है। वहीं एक दिन पहले ही रविवार को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया था। दोनों सिपाहियों ने गार्डेन गैलेरिया में पार्टी करने के बाद परिसर में पार्किंग में फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें