फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन किट की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोविड-19 मेडिकल इमरजेंसी के दौर में ऑक्सीजन किट की कालाबाजारी करने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने हापुड़ निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह एक युवक ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। इस पर पुलिस आयुक्त सक्रिय हुए और पुलिस ने 3 घंटे में ही आरोपी को दबोच लिया। गौरव के पास से ऑक्सीजन किट (ऑक्सीजन मास्क, रेग्युलेटर और फ्लोमीटर) और कार बरामद की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे रवि कांत शर्मा ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। वैगन आर कार की फोटो अपलोड करते हुए उनसे कहा कि एक तो जनता परेशान हैं और ऊपर से लोग ऑक्सीजन किट भी ब्लैक में बेच रहे हैं। आज मैं नोएडा सेक्टर-58 सी32 कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति से मिला। उसने नाम नहीं बताया, लेकिन वह गाड़ी में रखकर 2700 रुपये में मिलने वाला फ्लोमीटर 6500 रुपये में बेच रहा था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। इस पर टीम ने कार नंबर के आधार पर दोपहर करीब 3 बजे गौरव को कार सहित दबोच लिया। आरोपी के पास से ऑक्सीजन किट भी बरामद हुई है। पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह चावड़ी बाजार से किट खरीदकर लाता था। 2500 का ऑक्सीजन रेग्युलेटर में 6000 रुपये में और ऑक्सीजन मास्क 200 में खरीदकर 500 रुपये में बेचता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी किसी कंपनी में काम करता है और कुछ दिनों से कालाबाजारी कर रहा था। कार्रवाई पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें