फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली पर मिलेगा मालिकाना हक, 3410 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 11 प्रोजेक्टों में जारी की ओसी, छह साल से इंतजार कर रहे फ्लैट खरीदार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के करीब 3410 फ्लैट खरीदारों को होली पर मालिकाना हक मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 11 आवासीय प्रोजेक्टों में ओसी जारी कर दी है। अब इन योजनाओं में बनाए गए फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। प्राधिकरण ने बिल्डरों से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ प्रोजेक्ट में बिल्डर आवासीय उपयोग के लिए कब्जा भी दे चुके हैं हालांकि बकाया भुगतान या तकनीकी कारणों से ओसी जारी नहीं होने से मालिकाना हक नहीं दिया गया था। खरीदार करीब छह साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे।
प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि बिल्डरों की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ओसी जारी कर दी गई है। अब यहां रजिस्ट्री कराई जा सकती हैं। प्राधिकरण भी इन 3410 खरीदारों को जरूरी सहूलियत देगा जिससे रजिस्ट्री में दिक्कतें नहीं आएं। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 11 बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्टों में रजिस्ट्री शुरू कराई गई है। उनमें से छह प्रोजेक्ट ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1, सेक्टर-2, टेकजोन-4, सेक्टर-16बी में मौजूद हैं। वहीं बाकी के पांच प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा के चाई-5, फाई-4, बीटा-2, ईटा-2 सेक्टरों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम है कि इन परियोजनाओं के खरीदार पिछले दिनों सीईओ एनजी रवि कुमार से अपनी शिकायत लेकर भी मिले थे। इसके बाद प्राधिकरण ने बिल्डर्स को बुलाकर दिक्कतों को समझा और रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए समाधान तलाशा। कुछ प्रोजेक्टों में कोर्ट में भी वाद प्रचलित थे। कोर्ट से खरीदारों को राहत मिलने से रजिस्ट्री का रास्ता खुलने में मदद मिली है।
यहां मिली रजिस्ट्री की अनुमति
बिल्डर - भूखंड संख्या फ्लैट
अजय एंटरप्राइजेज - जीएच-01, सेक्टर-2 378
आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू - जीएच-03, चाई-5 310
जेएम हाउसिंग - जीएच-09सी, टेकजोन-4 70
अर्थकॉन कंस्ट्रक्शन - जीएच-06सी, चाई-5 200
कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल एंड स्टेट एंप्लाइज सहकारी आवास समिति - जीएच-02, फाई-4 100
डिसेंट बिल्डवेल - जीएच-05ए, सेक्टर-16बी 576
हाई कैसल रीयलटेक - 229, बीटा-2 85
डिलीजेंट बिल्डर्स - जीएच-15डी, सेक्टर-01 144
देविका गोल्ड होम्ज - जीएच-06सी, सेक्टर-01 710
एलीगेंट इंफ्राकॉन - सीपी जीएच-05सी, टेकजोन-4 320
एसआईपी होटल एंड रिजाॅर्ट्स - जीएच-01बी1, ईटा-2 517
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें