फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंधक मकान में दोबारा घुसे मालिक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ऋण चुकता न करने पर कब्जे में लिए गए मकान में मालिक के दोबारा घुसने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में कंपनी के लीगल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गृहम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (जीएचएफएल) के लीगल मैनेजर नीतीश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि सोहनु ने अपनी संपत्ति गिरवी रखकर कंपनी से ऋण लिया था। किस्तें जमा न करने पर खाता नियमानुसार एनपीए घोषित कर दिया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मकान का कब्जा कंपनी को सौंपने के आदेश दिए। आदेश के अनुपालन में तहसीलदार, कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कंपनी ने मकान का कब्जा ले लिया था।

आरोप है कि उसी शाम सोहनु और उसकी पत्नी ने जिलाधिकारी के आदेश की अनदेखी करते हुए ताला तोड़कर दोबारा मकान में प्रवेश कर लिया और तब से वहीं रह रहे हैं। कंपनी के अनुसार यह घटना 30 मई की है और तब से मकान पर अनधिकृत कब्जा है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें