फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देव उठनी एकादशी पर अबूझ सावा में शहर में 250 से अधिक जोड़े बंधे विवाह बंधन में

Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट के समीप विवाह समारोह के लिए सजाई जा रहीं गाड़ियां।
विज्ञापन
भिवानी। देव उठनी एकादशी पर अबूझ सावा के शुभ अवसर पर रविवार को भिवानी शहर में शादी की रौनक चरम पर रही। शहर में करीब 250 से अधिक विवाह समारोह संपन्न हुए। इसके चलते सभी प्रमुख बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से बुक रहे। हलवाई, डेकोरेटर, कैटरिंग सर्विस और बैंडबाजा तक महीनों पहले ही बुक हो चुके थे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के फूल बाजार में दूल्हों की गाड़ियां सजाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। नेहरू पार्क के सामने और नया बाजार स्थित डेकोरेटर की दुकानों पर गाड़ियां सजाने का काम दिनभर चलता रहा। इनमें कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं जिनमें दूल्हे अपनी दुल्हन को ससुराल लेकर गए।
वहीं शहर के ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं और दुल्हनों के शृंगार के लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग की गई थी। देव उठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त पर शहर के बाजारों में भी रौनक रही। अवकाश के बावजूद कॉस्मेटिक्स, जनरल स्टोर और रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शहर के पंडितों के लिए भी रविवार बेहद व्यस्त रहा। कई पंडितों ने एक ही दिन में दो से तीन विवाह संस्कार संपन्न कराए। वे एक मंडप से दूसरे मंडप तक दौड़ते नजर आए। कुल मिलाकर देव उठनी एकादशी पर भिवानी शहर में विवाह उत्सव की चहल-पहल और खुशियों का माहौल पूरे दिन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें