फोटो
नोट- ऑनलाइन न चलाई जाए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि परिसर में गर्मी में कुत्ते आक्रामक हो चुके हैं। पिछले कई दिनों में 20 से अधिक लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। कई बार जिम्मेदारों को एक्स के माध्यम से लेकर ईमेल तक की जा चुकी है। उसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की अपील की है।
निवासी मोहम्मद सुफियान ने बताया कि लावारिस कुत्तों ने दो बार उनके परिवार पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पत्नी और छोटी बेटी भी मौजूद थीं। कुत्तों के अचानक भौंकने और झपटने से परिवार काफी डर गया। निवासी का कहना है कि अब बच्चे अकेले पार्क या परिसर में खेलने जाने से डरने लगे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को भी सुबह-शाम टहलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मेंटेनेंस टीम और सोसायटी प्रबंधन को ईमेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिसके कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सोसायटी परिसर में घूम रहे लावारिस कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से प्राधिकरण और प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराएंगे।
अंकुर त्रिपाठी