अमर उजाला के शुभ-लाभ महोत्सव के साथ जुड़कर लोगों ने खूब खरीदारी की। बाइक-स्कूटी शोरूम और चार पहिया वाहनों की दुकानों पर पिछले वर्ष से भी अधिक भीड़ रही। पूरे जिले में 1250 से अधिक दो पहिया वाहन बिके, जबकि 123 से ज्यादा कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा 100 से अधिक चार पहिया वाहन की बुकिंग भी कराई गई। ग्रामीण किसान 51 ट्रैक्टर घर ले गए।
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित अग्रवाल ऑटो सेल्स के प्रबंध निदेशक हरीश अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर स्कार्ट के 10 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। अग्रवाल ऑटो सेल्स महिंद्रा ब्रांच के निदेशक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 73 महेंद्रा की गाड़ियाें की डिलीवरी दी गई।
होंडा की 107 स्कूटी और बाइक सेल हुई। दीपावली पर वाहन लेने के लिए भी लोगों ने वाहनों की बुकिंग कराई हुई है। टाटा ड्राइडेंट के महाप्रबंधक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि धनतेरस पर 50 कारों की बिक्री हुई है। वहीं 150 कारों की बुकिंग की गई है।
कंपनी से वाहन मिलने पर उपभोक्तओं को कारों की डिलीवरी की जाएगी। विश्वनाथ इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक रिषि गिरि ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर 65 बुलेट की बिक्री हुई है। दीपावली पर वाहन लेने के लिए ग्राहक बुकिंग करा रहे हैं।
सुभावती ऑटो ट्रैक्टर के डीलर रजत रमेश ने बताया कि जॉन डियर के 11 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। इसके अलावा बजाज की 250 बाइक, स्कूटर की बिक्री हुई। विंध्य ऑटो सेल्स प्रबंध निदेशक राजन दुबे ने बताया कि हीरो ब्रांड की 400 से अधिक बाइकें बिकी हैं।
30 स्वराज ट्रैक्टर की भी बिक्री हुई है। कामाख्या ऑटो मोबाइल के प्रबंध निदेशक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि धनतेरस पर बाइक, मोपेड और स्कूटी मिलाकर 400 वाहनों की डिलीवरी की गई है।
कई वाहनों की डिलीवरी दीपावली तक की जाएगी। इसके अलावा ई-रिक्शा, ई-स्कूटी समेत अन्य वाहनों की खूब बिक्री हुई है। जीएसटी में छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। धनतेरस पर बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की भी खूब बिक्री हुई।
सराफा व्यवसाय अच्छा रहा
विवेक अर्नामेंट के प्रो.विवेक केशरी ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीद पर लोगों का जोर रहा। वहीं राधे ज्वेलर्स के प्रो.अमित सेठ का कहना है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन और आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई। धनतेरस की वजह से आभूषणों की अधिक मांग रहीं।
सीएनजी गैस के दाम में कटौती से उपभोक्ताओं में उत्साह
कामाख्या फीलिंग स्टेशन डीलर गेल गैस लिमिटेड प्रो.शैलेंद्र दुबे ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए त्योहारी उपहार स्वरूप गेल गैस लिमिटेड ने अपने परिचालन क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, हरियाणा में सीएनजी एवं घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस के दामों में कमी करने की घोषणा की है।
यह संशोधित मूल्य 17 अक्तूबर से प्रभावी हो गया है। नई दरों के अनुसार सीएनजी की कीमत डेढ़ रुपये प्रति किलो ग्राम और घरेलू सीएनजी का दाम डेढ़ प्रति एससीएम घटाई गई। इसके लिए उन्होंने गेल गैस लिमिटेड के सीईओ गौतम चक्रवर्ती को बधाई दी।
मूल्य में यह कमी भारत सरकार की प्राकृतिक गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दृष्टि को सशक्त बनाने तथा उपभोक्ताओं को पर्यावरण अनुकूल ईंधन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अच्छा कदम है। इससे उपभोक्ताओं में काफी उत्साह है।