माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत करीब 4800 आउटसोर्स कर्मियों को अब मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण के सीईओ ने बृहस्पतिवार को इसकी मंजूरी दे दी है। इन कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की वार्षिक मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा।
बता दें कि, प्राधिकरण की बोर्ड की 26 अक्तूबर 2024 हुई 215वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसी के तहत अब इंश्योरेंस कंपनी को मेडिकल इंश्योरेंस के लिए चयनित किया गया है। योजना के अनुसार, प्रत्येक कर्मी के लिए प्राधिकरण की ओर से 10 हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। इस सुविधा में कर्मियों के पांच आश्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है और उन्हें सालाना पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा मिलेगी।