फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो अस्पताल चौराहा बंद, यू-टर्न व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक के बाद एक चौराहों पर रूट डायवर्जन का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो अस्पताल चौराहे को बंद कर दिया जिसके बाद सेक्टर-12-चौड़ा मोड़ व सेक्टर-11 के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को यू-टर्न लेना पड़ रहा है। हालांकि, चौराहा बंद होने से पहले दिन थोड़ी अव्यवस्था दिखाई दी।
विज्ञापन

दरअसल, सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल चौराहे पर जाम से बिगड़ रही स्थिति को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पिछले माह ही कवायद शुरू कर दी थी। वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही के लिए बेरिकेडिंग की गई है, ताकि चौराहा घेरकर खड़े वाहन जाम का सबब न बनें। इससे बात नहीं बनी तो शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने लोहे के बैरियर लगाकर चौराहा बंद कर दिया। हालांकि, इस मार्ग पर सड़क के बीच डिवाइडर न होने से यू-टर्न लेने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्जन के पहले दिन इसकी वजह से जाम की समस्या भी बनी रही। ट्रैफिक पुलिस देर शाम तक चौराहे पर तैनात रही। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तक ट्रायल किया जाएगा।
-----------------
डीटीसी बसों व ऑटो का मुख्य रूट
सेक्टर-11 और सेक्टर-12 के बीच से होकर गुजर रहे मार्ग से दिल्ली-नोएडा के बीच आवाजाही करने वाली डीटीसी बसें गुजरती हैं। इसके अलावा मॉडल टाउन, सिटी सेंटर, सेक्टर-12/22/56 के बीच ऑटो का भी मुख्य रूट यही है। इस मार्ग पर केवल एक ही चौराहा मेट्रो अस्पताल पर है एमपी-1, एमपी-2 व एमपी-3 मार्ग को नोएडा के पुराने सेक्टरों से जोड़ता है जिससे इस चौराहे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है।
विज्ञापन

------------------
रूट डायवर्जन कुछ इस तरह
------------------------
- सेक्टर-11, हरीदर्शन चौकी की ओर से सेक्टर-12, चौड़ा मोड़ की तरफ की तरफ जाने वाले वाहनों को मेट्रो अस्पताल चौराहे से बायीं ओर मुड़कर यू-टर्न लेना होगा।
- सेक्टर-12 व चौड़ा मोड़ की ओर से सेक्टर-11, हरीदर्शन चौकी की तरफ जाने के लिए वाहनों को मेट्रो अस्पताल चौराहे से बायीं ओर मुड़कर स्वानी फर्नीचर की तरफ जाकर यू-टर्न लेना होगा।
- सेक्टर-56 की ओर से सेक्टर-11 की तरफ जाने वाले वाहन चौराहे से दायीं ओर नहीं मुड़ सकेंगे। वाहनों को सीधे जाकर यू-टर्न लेना होगा।
- स्वानी फर्नीचर व सेक्टर-8 की ओर से सेक्टर-12 व चौड़ा मोड़ की ओर जाने वाले दायीं ओर नहीं मुड़ सकेंगे। सीधे जाकर यू-टर्न लेना होगा।
- स्वानी फर्नीचर व सेक्टर-8 से सेक्टर-56 व सेक्टर-12/22/56 के बीच वाहनों की सीधी आवाजाही जारी रहेगी।
----------------------
सेक्टर-12 से सेक्टर-11 के बीच महज 10 प्रतिशत ही ट्रैफिक की आवाजाही होती है जिससे चौराहा बाधित हो रहा था। अब चौराहा बंद होने से 90 फीसदी वाहन सीधी आवाजाही करेंगे। सिंगल रोड होने से थोड़ी समस्या है, लेकिन बैरियर बढ़ाकर फिलहाल अस्थायी डिवाइडर का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें