फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहा है खानपुरघाटी का सरकारी गर्ल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। खानपुर घटी स्थित सरकारी गर्ल्स स्कूल 9 सालों से बिना मान्यता ही संचालित किया जा रहा है। । स्कूल को हरियाणा सरकार से आठवीं तक मान्यता प्राप्त है वहीं दाखिले दसवीं और बारहवीं तक दिए जाते हैं। फिलहाल बारहवीं में दाखिलों को बंद किया गया है। लोगों ने सरकार और जिला उपायुक्त से मेवात मॉडल गर्ल्स स्कूल की सीबीएससी से 12वीं कक्षा तक मान्यता मंजूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

खंड पिनगवां के गांव खानपुर घाटी स्थित मेवात मॉडल गर्ल्स स्कूल की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। जिसका उद्घाटन प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एआर किदवई ने किया था। स्कूल का संचालन सरकारी संस्था मेवात डिवेलपमेंट एजेंसी (एमडीए) द्वारा किया जाता है। एमडीए इस स्कूल के अलावा पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू और हथीन जिला पलवल में संचालन करती है। अन्य सभी स्कूलों की सीबीएससी से12वीं कक्षा तक मान्यता है। पिछले 9 साल में एमडीए के अधिकारी इस स्कूल का मान्यता नहीं दिला सके हैं। जबकि स्कूल में छात्राओं की भारी संख्या होने के साथ ही होस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।
साकरस के सरपंच फजरूद्दीन, रफीक अहमद, मकसूद, न्याज मोहम्मद का कहना है कि अगर कोई आदमी बिना मंजूरी के स्कूल चलाता है तो विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करता है। वहीं खानपुर घाटी गांव स्थित मेवात मॉडल गर्ल्स स्कूल को 9 साल बीत जाने के बाद भी मंजूरी नहीं मिलना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। एमडीए का सीईओ जिला उपायुक्त होता है।
विज्ञापन

स्कूल में चल रही है दाखिला प्रक्रिया
मेवात मॉडल स्कूल खानपुर घाटी प्राचार्य अनवरी ने बताया कि फिलहाल स्कूल में दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। छठी कक्षा में 31, सातवीं में 40, आठवीं में 48, नौंवी में 44 और दसवीं में 49 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वहीं एमडीए के शिक्षा अधिकारी योगेंद्र का कहना है कि खानपुर घाटी के मेवात मॉडल गर्ल्स स्कूल को आठवीं कक्षा तक हरियाणा सरकार से मान्यता मिली हुई है। दसवीं की छात्राओं को पुन्हाना के मेवात मॉडल स्कूल ऐनरोलमेंट कराकर दसवीं की परीक्षा दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि सीबीएससी की मंजूरी के लिए फाइल भेजी है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।
क्या कहते हैं डीसी
जिला उपायुक्त एवं एमडीए के सीईओ शक्ति सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पिछले 9 सालों से स्कूल को मंजूरी क्यों नहीं मिली इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही सीबीएससी के अधिकारियों से बात कर स्कूल को मंजूरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-नूंह जिला के गांव खानपुर घाटी स्थित मेवात मॉडल गर्ल्स स्कूल का भवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें