नोएडा(संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस डिज़ाइन एंड इनोवेशन अकादमी (डीआईए) में ओरियंटेशन कार्यक्रम प्रारंभ-2025 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में डिजाइन इंडस्ट्री के विशेषज्ञ कनिष्क सैनी एवं पुनीत गर्ग ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें उद्योग की वर्तमान जरूरतों से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमएस-डीआईए की सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने कहा कि सीखना किसी सीमित दायरे तक बंधा हुआ नहीं है। सीखने का सिलसिला कभी भी, कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में जारी रह सकता है। प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों से रचनात्मक और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन एवं डीआईए के डीन प्रोफेसर (डॉ.) एम.के.वी. नायर सहित संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद रहे।