बिलासपुर। क्षेत्र के चीती गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय पोर्टल कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। मेले में जिले के आठ राजकीय कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने साइंस, आर्ट एग्रीकल्चर आदि पर मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें जिले के राजकीय कॉलेजों के अलावा आईआईएमटी, एचआईएमटी, रामईस , हरलाल ग्रेनो, कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर समेत शामिल हुए। करियर विशेषज्ञों ने यूनिलरन कार्ड के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों में प्रथम पुरस्कार पंडित दीनदयाल कॉलेज चीती, द्वितीय पटेल इंटर कॉलेज अस्तौली ,तृतीय पुरस्कार राजकीय जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर को दिया गया। डॉ. विनीता श्रीवास्तव ,डॉ. रजनी पिलानिया, राम हरि तिवारी, डॉ. मनोज भारद्वाज , डाॅ. मूलचंद सैनी ने संबोधित किया। डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक गौरव चौधरी आईटीआई करियर काउंसलर के अलावा नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं।