ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए। पीड़ित के बेटे जयदीप शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर 2025 की शाम उनके पिता सेक्टर पी-3 के गेट नंबर 7 के पास स्थित सर्विस रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग नीचे गिर पड़े और उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज जारी है। पिता के इलाज में व्यस्त होने के कारण घटना के तुरंत बाद थाने नहीं पहुंच पाए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो