फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट के आरोप में दंपती पर केस दर्ज करने का आदेश

Wed, 24 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट भूपेंद्र राय की अदालत ने खेत की मेड़ काटने के विवाद में मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के मामले में सुनवाई के उपरांत श्रीराम यादव व देवंता देवी (दंपती) के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम चकमदारुल्लाह उर्फ मलोरना निवासी पीड़ित दासी देवी पत्नी धर्मराज ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना कर दिया और कहा कि एक अगस्त 2025 को दिन में लगभग 10 बजे गांव के पश्चिम अपने धान के खेत में घास निकालने गई थी। उसके खेत के बगल में गांव के श्रीराम यादव तथा उनकी पत्नी देवनता देवी अपने खेत में पहले से मौजूद थे। घास निकाल रहे थे। उसके खेत की मेडी कटी थी और उसके खेत का पानी श्रीराम यादव के खेत में बह रहा था।
उसने श्रीराम यादव से पूछा कि उसके खेत की मेड़ी किसने कटा दिया तो वहां उपस्थित श्रीराम यादव व उनकी पत्नी देवनता भड़क गए और अपशबद कहते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए खेत में गिराकर पीटने लगे। देवनता देवी हाथ में लिए धारदार खुरपी से उसे चोट पहुंचाई है। उसने स्थानीय थाने पर दंपति के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें