फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट में मोबाइल टावर लगाने का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-30 आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेक्टर के बाहर स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे पार्क में स्थापित किए गए मोबाइल टावर को लेकर निवासियों ने आपत्ति जताई है। नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेक्टर के बाहर स्थापित करने की मांग की गई है। निवासियों का कहना है कि टावर की रेडिएशन उनके लिए जानलेवा बनती जा रही है।
सेक्टर-30 आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण को लिखे गए पत्र के अनुसार, टावर सेक्टर के अंदर एक पार्क में लगाया गया है, जबकि सेक्टर में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा का कहना है कि ग्रीन बेल्ट और पार्क क्षेत्र में टावर लगाए जाने से पर्यावरण और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि उद्यान विभाग का दायित्व हरित क्षेत्र की सुरक्षा करना है, न कि व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से स्वीकृति पर पुनर्विचार कर ग्रीन बेल्ट को संरक्षित रखने की मांग की है।

कोट्स

यह टावर ए और बी ब्लॉक तथा रेल विहार के निवासियों के लिए हानिकारक है। डीपीएस महज 80 मीटर की दूरी पर है, इसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। -प्रमोद वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-30
विज्ञापन


हमारे घर के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में मोबाइल टावर का निर्माण किया गया है। इससे परिवार के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। -पूनम गोविल
ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक हरित क्षेत्र स्वस्थ वातावरण देने के लिए होते हैं, न कि ऐसे ढांचों के लिए जो उनके मूल उद्देश्य को प्रभावित करे। -पीयूष सलवान, सेक्टर-30, रेल विहार

टावर लगाना ही है तो सेक्टर के बाहर लगाया जाए, ताकि उससे निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन प्रतिकूल प्रभाव न डाले। -सुनील माकर, सेक्टर-30

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें