फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी की कार्रवाई का विरोध

Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जिला नगर योजनाकार विभाग को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दौरान बुधवार को भापरा गांव में महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिसबल की मौजूदगी के बावजूद काम रोकना पड़ा।
विभाग के सहायक नगर योजनाकार अशोक कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। टीम को कार्रवाई के दौरान भापरा में महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम को अभियान बंद करना पड़ा। एटीपी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अभियान समालखा के अलावा पट्टीकल्याणा, नारायणा व भापरा की राजस्व संपदा में चलाया गया। अनधिकृत कॉलोनियों में पांच चारदीवारी, एक निर्माणाधीन कक्ष को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजस्व संपदा में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में फैले टाइल रोड नेटवर्क को जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें