ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 में चार सप्ताह से प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में बढ़ाए गए कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क के खिलाफ निवासियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। चार सप्ताह से निवासी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क पहले 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट था, जिसे एक जून से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई राशि की वसूली बिजली बिल के साथ की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वृद्धि के विरोध में अब तक 3000 निवासी हस्ताक्षर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित विभागों को भेजी गई है। निवासियों का कहना है कि कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने से पहले न उनकी सहमति ली गई।