फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीलबंद कंटेनर से डेढ़ सौ बैग सुपारी गायब, कर्नाटक से ग्रेटर नोएडा आते हुए हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 585 बैग लदे कंटेनर में पहुंचने पर मिली कमी, ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कर्नाटक से ग्रेटर नोएडा भेजे गए एक कंटेनर से सुपारी के डेढ़ सौ बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कंटेनर पर लगी सील सुरक्षित मिली, लेकिन माल उतरवाने के दौरान बड़ी मात्रा में सुपारी गायब पाई गई। मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की शिकायत पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रोहित कोचर ने शिकायत दी है कि उनकी कंपनी के कंटेनर में कर्नाटक से 585 बैग सुपारी भरकर ग्रेटर नोएडा भेजी गई थी। 23 मई को माल लोड कर कंटेनर को सील कर रवाना किया गया था। 6 जून को कंटेनर ग्रेटर नोएडा पहुंचा और बाहरी सील भी सही हालत में मिली। हालांकि गोदाम पर माल की गिनती के दौरान 150 बैग कम पाए गए। इसके बाद चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपियों की पहचान की मांग की है। वही कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि मामला जीरो एफआईआर के रूप में स्थानांतरित होकर आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें