फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं लगातार चल रही हैं। जनपद में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इन कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विषयवार नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है। यूपीएससी की तैयारी के लिए कक्षाएं डॉ भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय सेक्टर-37 नोएडा में संचालित की जा रही हैं। जबकि नीट और जेईई अभ्यर्थियों के लिए कक्षाएं पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर-93 में निरंतर चल रही हैं। योजना के तहत आय और जाति की कोई बाध्यता लागू नहीं है। छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा मेरिट के आधार पर किया जाता है। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय सूरजपुर और डॉ बीआर आंबेडकर पुस्तकालय सेक्टर-37 नोएडा से प्राप्त किए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें