फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतिद्वंदी का नामांकन हुआ रद, मैदान में अकेले रहे संजय सेठी बने अंबाला क्लब के प्रधान

Sun, 26 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर में अंबाला क्लब के प्रधान बने संजय सेठी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। माॅडल टाउन में अंबाला क्लब के विभिन्न पद पर शनिवार को चुनाव हो गए। संजय सेठी पहली बार अंबाला क्लब के प्रधान चुने गए। प्रधान पद के लिए उनके सामने राजेश तलवार ने नामांकन किया था, लेकिन उनका नामांकन रद हो गया। इससे मैदान में अकेले रहे संजय सेठी प्रधान चुने गए। यही नहीं इस बार अंबाला क्लब में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ है। पहले अंबाला क्लब में उपायुक्त प्रधान, एसडीएम उप प्रधान होता था और चेयरमैन पद के लिए चुनाव होता था, लेकिन इस बार क्लब में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। इसके अलावा उपायुक्त चेयरमैन व एसडीएम उप चेयरमैन बने। नवनियुक्त प्रधान संजय सेठी ने बताया कि जिन कार्यकारिणी सदस्यों ने चुनाव के लिए नामांकन भरा था। सभी ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए नामांकन वापस ले लिए। सभी मिलजुलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


यह पदाधिकारी व सदस्य भी चुने गए
क्लब में राजेश बतरा को सचिव, अमित परमार को संयुक्त सचिव, अजय सिंह को कोषाध्यक्ष, संजीव धीमान, संजीव पुरी, विकास शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य, रविंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य सीनियर सिटीजन, महिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पना शर्मा चुनी गईं। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को क्लब के सदस्यों ने बधाई दी और प्रधान संजय सेठी को कुर्सी पर बिठाया।वहीं, सचिव पद के लिए संदीप गुलाटी, कोषाध्यक्ष के लिए पवन कुमार चुघ, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर सिटीजन के लिए कश्यप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य के लिए गुरप्रीत सिंह खरभंदा, हरजीत सिंह संधू ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा प्रधान पद के लिए राजेश तलवार, संयुक्त सचिव के लिए अरविंद भसीन, कार्यकारिणी सदस्य सीनियर सिटीजन के लिए अश्वनी बतरा का आवेदन रद्द किया गया। यह चुनाव तहसीलदार आदित्य रंगा के नेतृत्व में करवाए गए।
विज्ञापन

शहर में अंबाला क्लब के प्रधान बने संजय सेठी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें