उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से मूक बधिर यात्रियों की सहायता के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें बसों के परिचालकों के साथ कुछ चालकों व अन्य कर्मियों को मूक बधिरों की भाषा का ज्ञान दिया जा रहा है।
इस संबंध में रविवार को हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि परिचालक व अन्य रोडवेज कर्मी यात्रा के दौरान मूक बधिर यात्रियों को अपनी बात समझा सकें। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के वाॅलिंटिर्स की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिया। हाथरस डिपो की स्टेशन प्रभारी मंजू ने बताया कि परिचालकों व मूकबधिर यात्रियों के मध्य संवाद विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह का 22 से 28 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है। आयोजन में एआरएम प्रदीप यादव के अलावा राजवीर आदि का विशेष सहयोग रहा।