फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी के रिसाव की वजह से नहीं बंद होंगे ऑपरेशन थियेटर, मरम्मत जल्द शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के रिसाव की वजह से नहीं बंद होंगे ऑपरेशन थियेटर, मरम्मद का काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

- कई कमिटी ने पास किया बजट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में लंबे समय से जारी पानी के रिसाव के समाधान के लिए जल्द मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है। आईआईटी रुड़की और निर्माण एजेंसी ने अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। बजट की राशि आने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। संस्थान का कहना है कि कई कमेटी ने बजट पास कर दिया है।
चाइल्ड पीजीआई में लंबे समय से जगह-जगह जल रिसाव की परेशानी है। इसके कारण अस्पताल के बेसमेंट में हमेशा पानी भरा रहता है। अस्पताल की छह दीवारों से पानी रिसता है जिससे भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही बेसमेंट में पानी भरा रहने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की मांग पर शासन ने आईआईटी रुड़की को अस्पताल का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया। निरीक्षण के बाद आईआईटी रुड़की और निर्माण एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी जिसमें मरम्मत के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च बताया गया था। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जल्द बजट पास होने की उम्मीद है। कई कमेटी की ओर से बजट पास कर दिया गया है। शासन से राशि प्राप्त होने के बाद निर्माण एजेंसी मरम्मत का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें