नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में रविवार को शिशु अस्थि रोग विभाग का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर यूपी बाल अस्थि रोग सोसाइटी (पीओएसयूपी) का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें देशभर के करीब 25 वरिष्ठ शिशु अस्थि रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिशु अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह, डॉ. मैथ्यू वर्घीज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नजमुल हूडा ने की। वरिष्ठ विशेषज्ञों ने छात्रों को सर्जिकल निर्णय निर्माण के गुर सिखाए। छात्रों ने भी सम्मेलन में अवॉर्ड पेपर प्रेजेंटेशन, इंटरेस्टिंग केस प्रेजेंटेशन और ई-पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो