-इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज विभाग ने ओटी तकनीशियन दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज विभाग ने शुक्रवार को ओटी तकनीशियन दिवस मनाया। इस मौके पर एनेस्थीसिया विभाग की ऑपरेशन थिएटर तकनीक पर एक गाइडबुक का विमोचन किया गया।
पुस्तक का विमोचन जिम्स निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, पैरामेडिकल स्कूल की प्राचार्य डॉ. शिवानी कहलान, विभागाध्यक्ष डॉ. नाजिया नजीर ने किया। एनेस्थीसिया विभाग ने ऑपरेशन थिएटर तकनीक की नींव ऑपरेशन थिएटर की मूल बातें, सर्जरी और एनेस्थीसिया के लिए एक व्यापक गाइड शीर्षक से एक नए शैक्षणिक प्रकाशन के विमोचन की घोषणा की। जिम्स निदेशक ने कहा कि एनेस्थीसिया विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा लिखित, यह पुस्तक ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन पाठ्यक्रम करने वाले छात्रों के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर तकनीक में स्नातक (बीओटीटी) कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के लिए एक आधारभूत संसाधन के रूप में कार्य करने के लिए डिजाइन की गई है। बैचलर ऑफ ओटी तकनीशियन कोर्स (बीओटीटी) के छात्रों ने ओटी में ओटी तकनीशियनों के महत्व पर जोर देने के लिए एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता के लिए पोस्टर भी बनाए। क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का समापन डॉ. जया ने किया।