फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली छावनी अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, बड़े परामर्श कक्ष और आरामदायक प्रतीक्षा कक्ष मिलेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली छावनी अस्पताल की ओपीडी सुविधाओं का विस्तार होगा। शुक्रवार को यहां नए ओपीडी ब्लॉक के लिए शिलान्यास किया गया। इस पहल के साथ न केवल छावनी क्षेत्र बल्कि आसपास के इलाकों के निवासियों को भी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नए ओपीडी ब्लॉक के तहत अस्पताल की परामर्श सेवाओं का दायरा और अधिक व्यापक होगा। मरीजों को अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, बड़े परामर्श कक्ष और आरामदायक प्रतीक्षा कक्ष उपलब्ध होंगे। इससे ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या को संभालने व बेहतर देखभाल देने में काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर दिल्ली छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विकास लाल ने कहा कि यह परियोजना परिषद की सोच को दर्शाती है। स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने हाल के वर्षों में छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों को सराहा और नए ओपीडी ब्लॉक को इस दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं, मुख्य अधिशासी अधिकारी कपिल गोयल ने कहा कि बोर्ड का फोकस आधुनिकीकरण और रोगी-केंद्रित सेवाओं पर है। नए ओपीडी ब्लॉक से छावनी अस्पताल की क्षमता दोगुनी होगी और मरीजों को तेजी से उपचार मिल सकेगा। शिलान्यास समारोह में सदस्य राजेश गोयल, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी शुभम सिंगला और सीएमओ गुरदेव सिंह आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें