नोएडा। जिले की 12 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी में सिर्फ तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने शासन से डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की है।
चार साल से 12 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी पर डॉक्टर दो-दो दिनों में ओपीडी में जा रहे हैं। यहां पर ओपीडी में रोजाना 600 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अगस्त-2024 में जिला होम्योपैथिक विभाग की अधिकारी डाॅ. प्रीति सिंघल की मांग पर नौ डाॅक्टराें की तैनाती की गई थी। इनमें अटैच डॉक्टर भी शामिल थे। अब तैनात नौ डॉक्टरों को हटा दिया गया है। ब्यूरो