फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूजी प्रवेश पंजीकरण के लिए बचे सिर्फ तीन दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि के लिए अब तीन दिन शेष हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों से 10 जुलाई तक हर हाल में पंजीकरण पूरा करने की अपील की है।


विश्वविद्यालय के अनुसार, परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 जुलाई तक किया जा सकता है। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, उन्हें भी इसी अवधि में संशोधन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन या संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। ऐसे में छात्र अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते पंजीकरण और आवेदन की जांच पूरी कर लें। इसके बाद मेरिट सूची और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें