फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहर में कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

रबूपुरा संवाद। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित चचूरा गांव के पास नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश कर रही हैं। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव प्राणगढ़ निवासी विजय (32) ने सोमवार को गंग नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर रबूपुरा पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया था लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। युवक के पिता फूल सिंह ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई है कि उनका बेटा विजय नहर में नहाते समय डूब गया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें