फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लर्निंग डीएल के स्लॉट सिर्फ 6, लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिले से रोजाना करीब सौ से अधिक लोग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं लेकिन रोजाना सिर्फ 6 स्लॉट ही निर्धारित हैं। ऐसे में टेस्ट के लिए लोगों को दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ता है।
एक ओर जहां नए स्लॉट खुलते ही चंद मिनट में ही बुक हो जाते हैं वहीं, कई लोग महीनों तक प्रतीक्षा सूची में फंसे रहते हैं। यह समस्या सिर्फ युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए गंभीर बन चुकी है, जिन्हें रोजगार या अन्य जरूरी कार्यों के लिए तत्काल लाइसेंस की आवश्यकता है। इस वजह से कई लोग वैध दस्तावेज के बिना वाहन चलाने को मजबूर हैं, जिससे सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यालय ही कर सकता है निर्धारित स्लॉट संख्या में बदलाव

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक स्लाॅट की संख्या बढ़ाना पूरी तरह से मुख्यालय और शासन के अधिकार क्षेत्र में है। जब तक पोर्टल पर स्लॉट की संख्या नहीं बढ़ाई जाती, तब तक यह लंबी प्रतीक्षा सूची कम होना मुश्किल है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि जिन लोगों को समस्याएं हो रही हैं, उनकी मदद की जा रही है और शासन को इस मुद्दे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें