फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवंतपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं मात्र 24 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

यह कैसी अनदेखी : बढ़ने की जगह घट गए छात्र, भगवंतपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं मात्र 24 विद्यार्थी
या
भगवंतपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं मात्र 24 छात्र
पिछले साल 30 थी संख्या, छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान भी फेल


नेहा शर्मा

नोएडा। शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण भगवंतपुर गांव के पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूल में छात्र बढ़ने की जगह और कम हो गए हैं। स्कूल में सिर्फ 24 छात्र पढ़ते हैं, जबकि पिछले वर्ष 30 छात्र थे। छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए पांच शिक्षक समेत एक शिक्षा मित्र नियुक्त है। इसमें से कई शिक्षक ऐसे हैं, जो सिर्फ दो छात्रों को ही पढ़ा रहे हैं। यह हाल तब है, जब शिक्षा विभाग ने स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। कई बार जब स्कूल की छुट्टी होने वाली होती है, तब शिक्षक आते हैं। इस वजह से कई दिनों तक तो कक्षाएं संचालित ही नहीं होती हैं। अगर कभी-कभी अधिकारी औचक निरीक्षण करें तो शायद शिक्षक समय पर स्कूल आएं, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़ाना नहीं चाहते हैं। कई अभिभावक तो ऐसे हैं, जिन्होंने बीच सत्र में ही बच्चों को स्कूल से निकाल लिया है। इसे लेकर विभाग ने एक शिक्षक पर कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि गांव में निजी स्कूल है। अधिकतर अभिभावक उस स्कूल में बच्चों का दाखिला करा रहे हैं, जबकि हम लोग घर-घर जाकर बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब जाकर पहली कक्षा में दो दाखिले हो पाए हैं।
विज्ञापन





कक्षा छात्र 2023-24 छात्र 2022-23

पहली 2 5

दूसरी 5 4

तीसरी 3 2

चौथी 2 3

पांचवी 3 6

छठी 3 3

सातवीं 2 4

आठवीं 4 3



कुछ दिन पहले ही पदभार संभाला है। स्कूल में छात्र कम क्यों हैं, इसका पता करके छात्रों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

-मोहम्मद राशिद, एडिशनल बेसिक शिक्षा अधिकारी


अभी स्कूल में 24 छात्र हैं। पहली, चौथी और सातवीं में 2-2 छात्र ही पढ़ते हैं। स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल यह संख्या 30 थी।

-लोकेश कुमार, स्कूल प्रभारी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें