फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 150 में से मात्र दस शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
-दादरी, सदर और जेवर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, सदर और जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 150 शिकायतें आई। इनमें से मात्र 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। बाकी को निस्तारण के लिए संबंधी विभागों के अधिकारियों को भेजा है। 15 दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

दादरी तहसील में उपजिलाधिकारी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान 95 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दादरी अजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रीति बालियान, प्रज्ञा सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। जिसमें 7 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं जेवर तहसील में उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 1 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें