फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कब्जा नहीं मिलने से निवासी परेशान, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आम्रपाली ड्रीम वैली फेज-2 का मामला, पांच हजार में से 700 परिवारों को ही मिला कब्जा
विज्ञापन

- पानी का कनेक्शन, पावर बैकअप जैसी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली फेज-2 के निवासियों ने कब्जा व सुविधाएं नहीं मिलने पर एनबीसीसी के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। निवासियों का आरोप है कि पिछले करीब पांच महीने से अधिक का समय गुजर गया है,लेकिन अब तक कब्जे का पत्र नहीं मिला है। इसकी दिलाने की कई बार मांग की गई,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


एओए अध्यक्ष हरिश्याम ठाकुर ने बताया कि सोसाइटी में 5 हजार से अधिक फ्लैट हैं, जिनमें से केवल 700 के करीब लोगों को ही कब्जे का पत्र एनबीसीसी द्वारा दिया गया है। जबकि कोर्ट रिसीवर ने ज्यादातर लोगों के कब्जे के पत्र एनबीसीसी को सौंप दिए हैं, जिन्हें एनबीसीसी के अधिकारी निवासियों को नहीं सौंपा। इसके कारण निवासी लगातार एनबीसीसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। करीब पांच महीने से अधिक का समय हो चुका है। कोर्ट रिसीवर से भी इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निवासियों को उनके घर का ही मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। वहीं सोसाइटी में सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है। पानी का कनेक्शन, पावर बैकअप और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें