फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बाथटब में डूबने से एक साल की बच्ची की मौत, तीन दिन बाद था पहला जन्मदिन, आप रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 22 Nov 2022 01:54 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

छोटी सी लापरवाही से बच्चे की जान जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट में कई घटनाएं हो चुकी हैं। 23 अगस्त, 2021 को ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में एक साल का बच्चा फ्लैट के बाहर सीढि़यों की ग्रिल से 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया था। उस दिन उसका जन्मदिन था।
विज्ञापन
11 एवेन्यू सोसाइटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो की 11 एवेन्यू सोसाइटी में रविवार रात करीब एक साल की बच्ची की बाथटब में डूबने से मौत हो गई। तीन दिन बाद बच्ची का पहला जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। हादसे के वक्त माता-पिता ड्राइंग रूम में थे। घटना के बाद से परिजनां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विशाल सक्सेना अपने परिवार के साथ 11 एवेन्यू सोसाइटी के टावर-एम में किराये पर रहते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे वो पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठे थे। उनकी एक साल की बच्ची वहीं खेल रही थी। इस बीच बच्ची अचानक बाथरूम में चली गई। अभिभावकों को इसका पता नहीं चला। काफी देर बाद जब उन्होंने बच्ची को नहीं देखा तो ढूंढना शुरू किया। वह बाथरूम के पानी से भरे बाथटब में अंदर मिली। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन बाद ही बच्ची का पहला जन्मदिन था। परिजन जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे।

दर्दनाक घटना से अनजान थे आसपास के लोग
बच्ची के बाथटब में डूबने की घटना से सोसाइटी के निवासी अनजान थे। पड़ोसी और सोसाइटी की एओए को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही सोसाइटीवासी स्तब्ध रह गए। सोसाइटी ग्रुप पर उन्होंने परिजनों को सजग रहने और छोटे बच्चों का खास ख्याल रखने की बात कही है।

छोटी सी लापरवाही में पहले भी जा चुकी है जान
छोटी सी लापरवाही से बच्चे की जान जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट में कई घटनाएं हो चुकी हैं। 23 अगस्त, 2021 को ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन-1 सोसाइटी में एक साल का बच्चा फ्लैट के बाहर सीढि़यों की ग्रिल से 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया था। उस दिन उसका जन्मदिन था। घर के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। फ्लैट का दरवाजा खुला होने के कारण बच्चा बाहर आ गया था। वहीं इस साल मई में ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में दो बच्चे नौंवी मंजिल से नीचे गिर गए थे। घटना के समय बच्चे खेल रहे थे। हादसे में घायल एक बच्चे का इलाज अभी भी जारी है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- बच्चों वाले घर में टब में पानी न भरकर रखें
- छोटे बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें।
- हमेशा बाथरूम के दरवाजे बंद रखें जिससे मासूम अकेले बाथरूम नहीं जा सके।
- जिस घर में छोटे बच्चे हों, उन घरों के बाथरूम या किचन के आसपास टब या बाल्टी में पानी भरकर नहीं रखें।
- घर में खेलते वक्त हमेशा बच्चों पर नजर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें