फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने फूंकी कार: घर के बाहर खड़ी ब्रेजा पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

Sun, 20 Nov 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

रविवार को सोशल मीडिया पर 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में एक युवक सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की ब्रेजा कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के होशियारपुर गांव में घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार पर एक शख्स ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार तड़के हुई वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली सेक्टर-49 आरोपी की पहचान में जुट गई है। रविवार को सोशल मीडिया पर 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में एक युवक सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की ब्रेजा कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाता दिख रहा है।

विज्ञापन

मामले में नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि यह मामला सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का है। यहां मोनू की ब्रेजा कार घर के नीचे सड़क किनारे खड़ी थी। आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बदले की भावना को लेकर इस तरह की हरकत की है।
विज्ञापन

इससे पहले सितंबर महीने में एक शख्स ने घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज में आग लगा दी थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस शख्स ने मर्सिडीज में आग लगाई थी। उसने पहले मर्सिडीज मालिक के घर टाइल्स लगाने का काम किया था। पैसे का भुगतान नहीं होने पर उसने कार में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें