फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में एक तस्कर गिरफ्तार, 14 मवेशी मुक्त कराए गए

विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में मुठभेड में घायल पशु तस्कर। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया और मांची सहित चार थानों की पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर घायल हो गया जबकि उसके चार साथी अंधरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने घायल तस्कर को गिरफ्तार कर 14 गोवंश को मुक्त कराया। इसके बाद घायल को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात रामपुर बरकोनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर गोवंश को पैदल लेकर ग्राम रामपुर के रास्ते बिहार जा रहे है। इस पर रामपुर बरकोनिया, मांची, पन्नूगंज और रायपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से रामपुर टोला अंजान में घेराबंदी कर दी। पुलिस से खुद को घिरता देख पशु तस्कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर सलीम के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा जबकि उसके चार साथी भाग गए।
बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी सलीम के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 14 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने सलीम और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें